मुंबई राज ठाकरे की रैली , पुलिस टेंशन में

मुंबई  [ NI 24 ] मुंबई पुलिस ने 11 अगस्त को हुई हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे को मंगलवार को आजाद मैदान में रैली की इजाजत दे दी है। पुलिस रैली से पहले राज ठाकरे के विरोध मार्च पर चुप्पी साधे हुए है। राज ठाकरे विरोध मार्च निकालने पर अड़े हुए हैं।

राज ने कहा कि उनकी पार्टी पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद विरोध मार्च निकालेगी उधर, राज ठाकरे की इस रैली को लेकर विराधो दलों में खलबली है। ग्रेस, एनसीपी और शिवसेना इससे बेचैन हैं। जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ ऐंड ऑर्डर) रजनीश सेठ ने कहा, ‘आजाद मैदान में रैली के लिए इजाजत दे दी गई है और आयोजन स्थल पर पुलिस मशीनरी की तैनाती कर दी गई है।

बहरहाल एमएनएस के गिरगाम से आजाद मैदान तक पांच किलोमीटर के विरोध मार्च की अनुमति के बारे में पूछने पर उन्होंने सवाल को टालते हुए केवल इतना ही कहा कि किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। सेठ ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि गत 11 अगस्त को हुई हिंसा के खिलाफ मार्च करने के लिए कितने लोग आएंगे, लेकिन कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ पर काबू पाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। जॉइंट पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) विकेक फनसाल्कर ने कहा कि दक्षिण मुंबई स्थित गिरगाम से आजाद मैदान रास्ते में ट्रैफिक नियम लागू होगा

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट