सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 36 लड़कियां गिरफ्तार

मुंबई [TNN] लड़कियों को डांस ग्रुप के नाम पर विदेश ले जाकर उनसे जिस्‍मफरोशी का धंधा कराने के मनसूबे को मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच के एसीपी वसंत ढोबले ने नाकाम कर दिया ! जीहाँ दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई भेजी जा रही 36 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट में एयरपोर्ट अथॉरिटी के कुछ अफसर भी शामिल हो सकते हैं।मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि दिल्‍ली एयरपोर्ट से 36 लड़कियां जिस्‍मफरोशी के लिये दुबई जाने की फिराक में हैं। दरअसल इस गिरोह पर मुंबई पुलिस काफी दिनों से नजर रखे हुए थी। सूचना मिलने पर फौरन एक टीम दिल्‍ली आ पहुंची और एयरपार्ट से उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। वहीँ पकड़ी गईं 36 में से 27 लड़कियों की उम्र 22 से 27 साल के बीच है और ये सभी मुंबई से हैं जबकि, शेष लड़कियां हैदराबाद की बताई जाती हैं।

पुलिस को शक है कि इनमें से ज्यादातर लड़कियां अच्छे घरों से ताल्लुक रखती हैं ! अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए इन्होंने इस पेशे को चुना। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट में एयरपोर्ट अथॉरिटी के कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं। कागजात की छानबीन के बिना वीजा दिलाने में मदद के बदले ये अफसर मोटी रकम वसूल करते हैं।

दलालों के चंगुल से छुड़ाई गई लड़कियों को अदालत ने मुंबई के चेंबूर सुधार गृह में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों को डांस ग्रुप के नाम पर दुबई ले जाकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक जांच में सख्ती के चलते सेक्स रैकेट में शामिल गैंग ने मुंबई से लड़कियों को विदेश भेजना बंद कर दिया है। मुंबई में सक्रिय गिरोह अब दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई के रास्ते लड़कियों को विदेश भेज रहे हैं। फिलहाल इस बड़े रैकेट को पकड़ने के बाद मुंबई पुलिस को उम्मीद है कि गैंग में शामिल बड़ी मछलियां भी जल्द ही उसकी गिरफ्त में होंगी।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट