इंदौर [ NI 24 ] इंदौर के जुनी इंदौर थाना क्षेत्र के माणिकबाग़ इलाके में बोहरा व्यापारी के सुने मकान का ताला तोड़कर चोरो ने पांच लाख के सोने चांदी के जेवरात और डेड़ लाख रूपए नगद ले उड़े ! जुनी इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी !
माणिकबाग़ क्षेत्र के विजय नगर में मुस्तफा पिता अकबर के सुने मकान का ताला तोड़कर चोर करीब पांच लाख के जेवर और देड लाख रूपए नगद ले गए बताया जा रहा है कि मुस्तफा का खजुरी बाजार में स्टेशनरी का कामकाज है और कल शाम सात बजे बोहरा समाज की बड़ी नमाज थी और मुस्तफा का पूरा परिवार सेफी नगर मस्जिद में नमाज पड़ने गया था ! जब परिवार नमाज पड़कर लोटा तो देखा कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हे और अलमारी में से करीब पांच लाख के जेवर और देड लाख रूपए गायब थे ! जुनी इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है !
मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन
इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

