वाधवानी को 20 करोड़ का नोटिस

इंदौर [ NI 24 ] अवैध रूप से गुटखा पाउच बनाने के मामले में सेंट्रल एक्साइज विभाग ने किशोर वाधवानी एंड कंपनी को 20 करोड़ रुपए का नया डिमांड नोटिस जारी किया है। पिछले साल गुटखा फैक्टरियों पर मारे गए छापों के आधार पर यह नोटिस दिया है। फैक्टरी मैनेजर अनमोल मिश्रा को भी पार्टी बनाया गया है। डिमांड जमा करने या नोटिस का जवाब देने के लिए वाधवानी को एक माह का समय दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले वाधवानी को 195 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस दिया गया था।

फरवरी 2011 में सेंट्रल एक्साइज ने वाधवानी की फैक्टरियों पर छापे मारे थे। पहली फैक्टरी सांवेर रोड के औद्योगिक क्षेत्र में थी जिसमें 42 मशीनें अवैध रूप से चल रही थीं। 6 जुलाई 2012 को उस फैक्टरी के लिए विभाग ने 195 करोड़ डिमांड का नोटिस जारी किया था। बाद में भौंरासला औद्योगिक क्षेत्र में एक और फैक्टरी से 10 गुटखा मशीनें, शिमला, कारगिल, वंश के पाउच जब्त किए थे।

सूत्रों के अनुसार सेंट्रल एक्साइज की इन्वेस्टिगेशन विंग डीजीसीईआई (डायरेक्टर जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस) का एक बड़ा डिमांड नोटिस कुछ ही माह में दिल्ली से जारी होने वाला है। डीजीसीईआई ने पिछले साल गुटखा फैक्टरियों पर छापों के दौरान एलोरा टोबैको की सिगरेट फैक्टरियों से करोड़ों रुपए की हेराफेरी पकड़ी थी।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट