शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रणवीर रावत ने पूरी दम से दावा किया कि जिले की 11 मण्डियों में से 8-9 मण्डियों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल की सुर्ख रंगत दिखाई देगी। 8-9 मण्डियां भाजपाई चेहरों से चमकेंगी। उन्होंने शिवपुरी, पोहरी, बैराड, नरवर, करैरा, कोलारस, बदरवास इत्यादि मण्डियों पर भाजपाईयों की ताजपोशी होने का दावा किया।
आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन
शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

