इंदौर [ NI 24 ] दिल्ली गेंग रेप की पीढ़ीता दामिनी के लिए शहर में रविवार को भी केंडल मार्च निकाले गए लोगो ने दामिनी को इन्साफ दिलवाने की इस दौरान मांग की ।दामिनी के लिए देश के साथ ही इंदौर के लोग भी सडको पर प्रदर्शन कर रहे है ।
रविवार को शहर में अलग अलग जगहों से दामिनी के लिए केंडल मार्च निकाले गए । इन मार्च में हर उम्र के बाशिंदे मौजूद थे जीने हाथो में केंडल के साथ ही रेपिस्ट की सजा के लिए लिखी हुई तख्तिया नजर आज रही थी । इन प्रदर्शनों में युवतिया भी शामिल थी । लोगो ने हत्यारों की सजा के लिए न केवल मांग की बल्कि मार्च के दौरान दामिनी को श्रद्धांजलि भी दी ।

