मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में पकड़े गए आरोपी को एन आई ए ने अदालत में किया पेश

इंदौर [ NI24 ] आज मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी मनोहर नरवरिया को एन आई ए द्वारा इंदौर जिला अदालत में न्यायाधींश प्रियदर्शन शर्मा के सामने पेश किया गया। एन आई ने मनोहर को मालेगांव बम ब्लास्ट में शामिल होने का आरोप लगाते हुए 3 दिन का रिमांड मांगा। 3 दिन बाद मनोहर को मुंबई की विशेष अदालत मकोका मे पेश किया जाएगा।

वहीं मनोहर पर मालेगांव बम ब्लास्ट में शामिल होने के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने एन आई ए मुर्दाबाद के नारे लगाए और मनोहर को निर्दोष बताया। मनोहर के वकील के मुताबिक मनोहर ग्राम गुर्दाखेड़ी तहसील हातोद जिला इंदौर का रहने वाला है और खेती किसानी कर अपना भरण पोषण करता है।

एन आई ए ने मनोहर को कल दोपहर करीब 12 बजे घर से गिरफ्तार किया था जबकि अदालत में एन आई ए ने मनोहर को आज गिरफ्तार करना बताया है। जो कि न्यायिक प्रक्रिया का दुर्पयोग है। मनोहर को गिरफ्तार करने की सूचना एन आई ए ने किसी को भी नहीं दी। मनोहर के वकील ने कहा कि एन आई ए द्वारा इस प्रकार किसी को गिरफ्तार करना कानून का उल्लंघन है।

गौरतलब है कि एन आई ए लगातार इंदौर से इसी प्रकार लोगों को गिरफ्तार कर रही है। जिसे लेकर वकील ने बताया कि अब तब इंदौर से समझौता एक्सप्रेस बम ब्लास्ट को लेकर गिरफ्तारियां की गई हैं जबकि मनोहर को मालेगांव बम ब्लास्ट मे गिरफ्तार किया गया है। जो कि 2006 का मामला है जिसमें असीमानंद के बयान के बाद अदालत ने पकडे गए सभी 11 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है। उन्होने बताया कि जब मालेगांव का यह मामला ए टी एस के पास है तो एन आई ए को हस्तक्षेप करने का अधिकार किसने दिया।

इंदौर से हो रहीं लगातार गिरफ्तारियों को लेकर उन्होने बताया कि यह सब केन्द्र सरकार के इशारे पर हो रहा है जो कि हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों को जबरन परेशान करने में लगी है। वहीं मनोहर के भाई ताराचंद की कहना है कि एन आई ए की टीम लोगों को लोन देने के बहाने से गांव में रुकी थी। जैसे ही मनोहर खेत से पानी देकर घर लौटा तो एन आई ए की टीम ने उसे पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और ले गई। जबकि मनोहर का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट