इंदौर [ NI 24 ] आज 32 सालों के बाद भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संघ द्वारा 26 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन संघ ने कन्या भ्रूण हत्या, जल बचाओं को लेकर रैली का आयोजन किया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के स्काउट-गाइड सम्मिलित हुए।
भारत स्काउट एवं गाइड संघ के इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भातृत्व भावना को दृढ़ करते हुए सुनागरिकता की शिक्षा ग्रहण करना, अपने विचारों का आदान-प्रदान करना, बालक-बालिकाओं में नेतृत्व, अनुशासन, जैसी भावनाओं का विकास करना, स्काउट गाइड कलाओं और विधाओं में दक्ष होना और राष्ट्र निर्माण में स्काउट गाइड कार्यक्रम की आवश्यकता का जनता पर प्रभाव डालने के साथ-साथ भारत स्काउट गाइड आंदोलन के प्रति उनकी सहानुभूति व सहयोग प्राप्त कर प्रचार-प्रसार करना है।

