ग्रामों के विकास के बिना प्रदेश को स्वर्णिम बनाना सम्भव नहीं रू भारती

शिवपुरी ( विनय धौलपुरिया ) पोहरी क्षेत्र के विधायक श्री पहलाद भारती ने कहा कि प्रदेश के संदर्भ में गांव इकाई है तथा एक एक गांव के समग्र तथा सम्पूर्ण विकास के बिना प्रदेश को स्वर्णिम बनापाना संभव नहीं है। वे आज शिवपुरी जनपद के ग्राम भानगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में अपने विचार प्रकट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह म.प्र. के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान सम्पूर्ण प्रदेश के विकास के लिए एक स्वर्णिम स्वप्न देख रहे है। उसी तरह आप भी अपनी ग्राम पंचायत के समग्र और स्वर्णिम विकास के लिए स्वप्न देखें और कार्य करें।

भानगढ़ में आयोजित लोक कल्याण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक प्रहलाद भारती के अलावा कलेक्टर आर.के.जैन और एस.डी.एम. शिवपुरी  डी.के.जैन,पंचायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी  के.के. शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरवरिया के अलावा अनके जनप्रतिनिधि, जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। शिविर में 1080 आवेदन पत्र घर-घर जाकर कर्मचारियों ने प्राप्त किए जिनमें से 885 का निरकरण कर दिया गया है। शिविर में लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को लगभग 3 लाख रूपयें के राष्ट्रीय वचत पत्र प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को 6 लाख रूपयें से अधिक राशि के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा 50 किसानों को ऋण पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में विधायक श्री भारती ने कहा कि किसी समय में पोहरी विधानसभा क्षेत्र जिले का पिछड़ा और बीमारू क्षेत्र माना जाता था। आज यह क्षेत्र विकास के मार्ग पर अग्रसर है। हमारे अनेक ग्रामों में पेयजल योजनाऐं संचालित की जा रही है।

पोहरी विधानसभा क्षेत्र में तीन नए हाई सेकेण्डरी स्कूल और नों हाई स्कूल खोले गए है। प्रत्येक गांव को प्रधानमंत्री सडक योजना से जोड़ दिया गया हैं। क्षेत्र में आठ डिलेवरी सेंटर खोले गए है तथा गुरावल ग्राम के आसपास बड़ा औद्योगिक केन्द्र विकसित किया जा रहा है। श्री भारती ने महिलाओं की शिक्षा पर बल देते हुए ग्रामीणों से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज पोहरी विधानसभा क्षेत्र शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,उद्योग,सड़कों का निर्माण, पेयजल और सिचाई योजनाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट