शिवपुरी ( अजय दण्डौतिया ) कोलारस विधायक देवेन्द्र जैन पत्ते वालों के लेटर पेड पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि नरवर नगर पंचायत के चुनाव प्रभारी विधायक देवेन्द्र कुमार जैन, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत की सहमति से वार्ड नंबर 1 से लेकर 14 तक के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सिर्फ वार्ड नंबर 6 और 13 के प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। की गई घोषणा के अनुसार वार्ड नंबर 1. लक्ष्मण सिंह घोसी, 2 वार्ड से कासीराम दहलवार, 3 से घनश्याम वोहरे, 4 से उमादेवी उर्फ ऊषा ओझा, 5 से दीप्ती धमेन्द्र जैन, 7 से रफीक खांन, 8 से नन्दकिशोर कुशवाह, 9 से धनवन्ती बाई रामकिशन कुशवाह, 10 से सुमित्रा हरिवल्लभ शर्मा, 11 से शरीफ खांन, 12 से सुनीता भजन लाल बाथम, 14 से विद्या वाई नवल सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि वार्ड क्रमांक 6, 13 एवं 15 वार्ड के प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है।
आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन
शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

