शिवपुरी ( विनय धौलपुरिया ) शहर के फिजीकल थाना क्षेत्रांतर्गत बीती रात्रि एक नव विवाहिता अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला अपने संज्ञान में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार काली माता मंदिर के पास झींगुरा निवासी भारती शाक्य पत्नि कमला शाक्य ने बीती रात्रि अपने घर के पर ही छत के कुंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की तथा मामले को अपने संज्ञान में ले लिया है। उक्त नव विवाहिता ने फांसी क्यों लगाई इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन
शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

