इंदौर [ NI 24 ] आज प्रीमियर काँ-आपरेटिव बैंक एवं सहकारिता चुनाव को लेकर भाजपा ने एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। पत्रकारवार्ता में भाजपा सहकारिता चुनाव इंदौर के प्रभारी कैलाश पाटीदार एवं जिला अध्यक्ष रवि रावलिया ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने सहकारिता को आम जनता तक पहुंचाया है। जहां कांग्रेस के राज में सहकारी बैंक घाटे का सौदा थीं, वहीं भाजपा के राज में सहकारी बैंक प्रदेश के विकास का माध्यम बनीं। जिससे सहकारिता चुनाव में भाजपा की जीत तय है।
इस मौके पर कैलाश पाटीदार ने बताया कि भाजपा सरकार ने सहकारी बैंकों को गोदाम की जमीन उपलब्ध कराई जिससे बैंक को कई गुना लाभ होने के साथ-साथ सहकारी बैंकों ने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया है। जिससे प्रदेश के किसानो को काफी लाभ हुआ है। वहीं कांग्रेस राज में अधिकांश सहकारी संस्थाएं घाटे में होकर व्यक्तिवादी नीति से प्रेरित थीं। कांग्रेस के राज में न तो गेहूं पर कोई बौनस दिया जाता था और न ही किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कोई योजना बनाई गई थी।

