“नन्हे फरिश्ते” संस्था ने की कैंसर पीड़ितों की निशुल्क जांच

इंदौर [ NI 24 ] “नन्हे फरिश्ते” संस्था ने कैंसर पीड़ितों की जांच के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन 14 दिसंबर से 28 दिसंबर चलेगा शिविर में अब तक करीब 6000 महिलाओं की जांच की जा चुकी है जिनमें से 60 महिलाओं में कैसर के लक्षण पाये गए हैं। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए जागरुक करना है।

इस शिविर में कैंसर पीड़ित महिलाओं में कैसर के इलाज के लिए 20 डाक्टर, 20 बालेंटियर्स एवं 30 नर्स की टीम लगाई गई है। “नन्हे फरिश्ते” संस्था द्वारा इस शिविर का आयोजन पिछले 1 वर्ष से किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन चलित कैंसर चिकित्सालय के रूप में इंदौर शहर के विभिन्न वार्डों में किया जा रहा है। यह चलित चिकित्सालय कैसर की जांच से लेकर इलाज तक सभी उपकरणों से सुज्जित है। “नन्हे फरिश्ते” संस्था का यह 14 वा शिविर है।

“नन्हे फरिश्ते” संस्था और शहर की 2 नंबर विधानसभा से विधायक रमेश मेंदौला के संयुक्त प्रयास से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक रमेश मेंदौला ने बताया कि इस शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को लाभ पहुंचाना हैं जो कैंसर का इलाज कराने में सक्षम नहीं है साथ ही इस शिविर के जरिए उन महिलाओं में जागरुकता लाना है जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के लिए अब तक गंभीर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस कैसर शिविर में महिलाओं की प्रारंभिक जांच के बाद कैंसर के लक्षण मिलने पर इलाज भी किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट