ऑटो चालक से मारपीट कर लुटने वाले लुटेरे पकडाए

इंदौर [ NI 24 ] एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर उसे लूटने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए है । बदमाश वारदात के बाद बचने के लिए पहले एक अस्पताल में घुस गए थे और जब लोगो ने उन्हें पकड़ा तो वो अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए । दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल में भर्ती किया है ।

मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित एम् वाय अस्पताल का है । देर रात अस्पताल में एक  ऑटो चालक रोबिन पहुचा । रोबिन अस्पताल में चाय की दूकान पर खडा था तभी कुछ बदमाशो ने रोबिन के साथ मारपीट शुरू कर दी । रोबिन का आरोप है की बदमाश लुटेरे थे जिन्होंने उससे एक मोबाइल और दस हजार रूपए छीन लिए ।

आरोपी जब रोबिन के साथ मारपीट कर रहे थे तभी अस्पताल में मौजूद लोगो ने उसे छुड्वाया लोगो को देख आरोपी भाग निकले । आरोपियों में दो बचने के लिए केंसर अस्पताल में घुस गए । दोनों को यहा लोगो ने पकड़ा और जम कर खबर ली दोनों आरोपियों को लोगो ने अस्पताल के बाथरूम में बंद कर पुलिस को खबर दी । पुलिस से बचने के ली आरोपी अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गए । दोनों को घायल हालत में इलाज के लिए एम् वाय अस्तपाल में भर्ती किया । पुलिस ने दोनों आरोपियों को यही हिरासत में ले लिया ।

दोनों आरोपियों के नाम भवानी और सुरेश है । बताया जा  है की आरोपियों की गेंग है जो आए दिन लोगो से मारपीट कर उन्हें लूटती है पुलिस अब  आरोपियों के फरार साथियो की तलाश कर रही है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट