यौन हिंसा की सजा मृत्यु दंड उचित नहीं !

नई दिल्ली [इंटरनेट डेस्क ] करीब 50 महिला संगठनों, मानवाधिकार समूहों और देश के 100 से अधिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा है कि रेप के मामले में मौत की सजा नहीं दी जानी चाहिए। उनका कहना है, ‘यौन हिंसा के मामलों में मौत की सजा न नैतिक है और न ही असरदार । इससे किसी तरह का कोई हल भी नहीं निकलने वाला।’

ऐसे समय में जब दिल दहला देने वाले गैंग रेप के मामले में पूरा देश एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई यहां तक कि मृत्युदंड की मांग कर रहा है, तब इन संगठनों की ओर से एकजुट होकर यह बयान जारी किया गया है। नामचीन संगठनों की ओर से कहा गया है कि जो लोग फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं, वह ऐसा इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि वह समझते हैं कि रेप मौत से बदतर है। पितृसत्तात्मक समाज में स्त्री के साथ रेप को इज्जत से जोड़ कर देखा जाता है और यह सोचा जाता है कि रेप एक लड़की के साथ होने वाली सबसे बुरी चीज है। इस सोच में बदलाव की जरूरत है जो यह मानती है कि किसी तरह के सेक्शुअल असॉल्ट के बाद महिला पूरी तरह से बर्बाद, खत्म हो जाती है।

पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज, तमिलनाडु विमिन फिश वर्कर फोरम और जागोरी जैसे संगठनों ने मिलकर कहा है कि हम मानते हैं कि रेप पितृसत्तात्मक समाज का हथियार है, हिंसक वारदात है और इसका नैतिकता, चरित्र या व्यवहार से कोई लेना-देना नहीं है। इसे पेश करने वाले पांच सदस्यीय समूह में शामिल वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि कानून को सख्ती से लागू करने की जरूरत है और अलग-अलग सेक्शुअल असॉल्ट को सही ढंग से पहचानने जरूरत है।

ग्रोवर ने बीजेपी नेता सुषमा स्वराज को भी आड़े हाथों लिया जिन्होंने रेप पीड़ित को जिन्दा लाश कहा था। ग्रोवर ने कहा कि रेप पीड़ित हमें हिम्मत देती हैं, क्योंकि वे रेप के बाद अपनी लड़ाई लड़ रही होती हैं। उन्होंने रेप के मामलों को लेकर ‘नारीवादी न्याय व्यवस्था’ की मांग की।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट