गैंगरेप: छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे

नई दिल्ली [इंटरनेट डेस्क ]। गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर राजपथ पर हिंसक प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर रविवार को एक बार फिर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले दागे गए और पानी का बौछार किया गया। हालांकि धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांति प्रदर्शन की इजाजत दी थी, लेकिन कुछ छात्राओं को जबरदस्ती पीछे धकेलने को लेकर हुई कहासुनी के बाद भीड़ उत्तेजित हो गई।

इस बीच मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र और सांसद संदीप दीक्षित के इंडिया गेट पहुंचने पर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें वहां से निकाला। दिल्ली से एनसीआर की ओर जाने वाली सड़कों के सभी बॉर्डर पर पुलिस द्वारा हर वाहन की सघन जांच के कारण जाम लग गया है।

इंडिया गेट पर सुबह से ही युवाओं का हुजूम उमड़ने लगा है। उनसे निपटने के लिए बड़ी तादात में पुलिस बल भी वहां तैनात है। आलम यह है कि इंडिया गेट के आसपास पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है। राजपथ पर विजय चौक तक पुलिस की नाकेबंदी व कड़ी सुरक्षा है। किसी को भी इंडिया से आगे राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। इंसाफ के खिलाफ लगातार सातवें दिन जंग लड़ रहे युवा, छात्र, छात्राएं कह रहे हैं कि हम दंगाई नहीं, बलवा करने वाले नहीं, हम तो महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं, आगे से गैंगरेप जैसी वारदात ना हो इसके लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कह रहे हैं, दुष्कर्म से संबंधित मौजूदा कानून में संशोधन करो, इंसाफ जल्दी करो, कड़े कदम उठाने में इतनी देरी क्यों? इंडिया गेट से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बसों की व्यवस्था कर रखी थी। कुछ प्रदर्शनकारियों को लाठी के बल पर पुलिस बस के अंदर धकेलने में भी सफल रही। लेकिन यह नजारा देख युवतियां पुलिस से भिड़ गई। कुछ छात्राएं सर्दी व कपड़ों की परवाह किए बिना बसों के पहियों के नीचे तक घुस गई। छात्राओं ने बस के पहियों की हवा निकाल दी। इस दौरान जो सबसे बड़ी बात हुई वह यह कि युवतियों को पुरुष पुलिसकर्मी उठा-उठाकर फेंक रहे थे। उन पर लाठियां बरसा रहे थे। इसके बाद प्रदर्शनकारी फिर भड़क गए और

पुलिसबल पर पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद पुलिस ने फिर एक बार आंसू गैस के गोले दागे और पानी फेंककर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। दूसरी तरफ, सोनिया गांधी के आवास पर पांच छात्राओं का एक दल को बातचीत के लिए बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि छात्राओं से बात करने राहुल गांधी भी पहुंचे हैं। छात्राओं ने सोनिया को 13 सुझाव दिए हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। सुझाव में कानून में बदलाव, गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा जैसी बातें कही गई हैं।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट