फिर बनी एक नाबालिग दरिन्दे का शिकार

इंदौर [ NI 24 ]  चन्दन नगर थाना क्षेत्र के नगिन नगर में एक नाबालिग रेप का शिकार बन गयी, पड़ोस में रहने वाली महिला काम दिलवाने के बहाने उसे लेकर गयी और अपने ही घर में बंधक बना कर अपने देवर से उसका बलात्कार करवा डाला, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

नगिन नगर निवासी किशोरी को पड़ोस में रहने वाली महिला शबनम काम दिलवाने के बहाने उसके घर से रविवार को लेकर गयी, वो पहले उसे तीन जगहों पर घुमा ले आई और फिर अपने ही घर में ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और फिर शुरू हुआ ज्यादती का गन्दा खेल। शबनम ने अपने देवर मतीन को बुलाकर कमरे में भेज दिया जहा उसने किशोरी की इज्जत तार तार कर डाली। किशोरी के मुताबिक़ उसके हाथ पैर बाँध कर उसे कमरे में पटके रखा और वह वहशी उसके साथ बलत्कार करता रहा। वहा से जैसे तैसे भाग कर उसने अपनी जान बचाई और पूरी घटना की जानकारी अपनी माँ को दी। सोमवार को फिर से मतीन उसके घर पहुंचा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।

चन्दन नगर पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी की भाभी शबनम को हिरासत में ले लिया, पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज था जहा से आने के ही थोड़ी देर बाद पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट