इंदौर [ NI 24 ] सोमवार रात एक ट्रक मुर्गियों की दूकान पर पलट गया । हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर ट्रक छोड़ कर भाग खड़े हुए । हादसा सोमवार रात तीन इमली और पालदा के बीच हुआ । प्लायवुड से भरे एक ट्रक को उसके ड्राइवर ने सडक किनारे खडा करने की कोशिश की लेकिन इस कोशिश में पहले तो ट्रक चालक ने एक अन्य ट्रक को टक्कर मारी और उसके बाद सडक किनारे लगी मुर्गियों की दूकान पर पलट गया । दूकान मालिक ने मुताबिक़ वह हादसे से कुछ देर पहले ही घर गया था इस वजह से बच गया लेकिन हादसे में उसका हजारो रुपयों का नुक्सान हो गया ।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ट्रक छोड़ कर फरार हो गए ! मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है ।

