दो गाडिया जलकर ख़ाक

इंदौर [ NI 24 ] शहर में देर रात  दो आयशर गाडिया जल कर ख़ाक हो गई । गाडियों में से एक में इलेक्ट्रोनिक सामान रखा हुआ था वाही दुसरे में फोम के गद्द्दे । जिस समय आग जनी की घटना हुई दोनों गाडिया पास पास ही खड़ी थी एक गाडी का  ड्राइवर  आग बुझाने के लिए जलती हुई गाड़ी को आधा किलोमीटर दूर तक ले भी गया लेकिन गाडी को बचा नहीं पाया । मौके पर पहुची पुलिस ने गाडी भगाने वाले ड्राइवर को आग को भड़काने का आरोप लगाया है ।

जलती हुई गाडियों का ये नजारा दिखाई दिया देर रात लसुडिया  क्षेत्र में ! यहा स्थित कटारिया काम्प्लेक्स के पास दो आयशर गाडिया खड़ी थी एक गाडी में जहा इलेक्ट्रोनिक सामान रखा हुआ था वही दुसरे में फोम के गद्दे ! दोनों गाडियों में अचानक आग की लपटे लोगो को नजर आई जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सुचना दी ।

आरोप है की काफी देर तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुची । आग की लपटों में गाडी को घिरा हुआ देखकर एक गाडी का ड्राइवर इस आस में जलती हुई गाडी को वहा से निकाल कर ले गया की शायद कही पानी मिल जाए और सामान बच जाए लेकिन एसा हो नहीं पाया और उलटे गाडी में से काफी सामान गिर गया । मौके पर पहुची पुलिस ने आरोप  लगाया की ड्राइवर की गलती के कारण आग भड़की ।

दोनों गाडियों की आग को काफी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने बुझाया । आग जनि में लाखो के नुक्सान की बात सामने आई है । फिलहाल ये साफ़ नहीं हुआ है की गाडिया और उसमे रखे सामान का मालिक कौन है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट