इंदौर [ NI 24 ] मंडी समिति के चुनाव में तुलैया तथा हम्माल निर्वाचन क्षेत्र से विजयी रहे अशोक कदम के जीतने का जश्न काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हम्माल यूनियन ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी।
मध्यप्रदेश में तुलैया व हम्माल निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव पहली बार संपन्न हुये है। जिसमें कृषि उपज मंडी चुनाव के माध्यम से पहली बार प्रतिनिधि चुने गये। तुलैया व हम्मालों ने अपना प्रतिनिधि भा ज पा के प्रत्याशी अशोक कदम को चुना। जिनकी जीत पर यूनियन ने धूमधान जश्न से मनाया। इस जश्न में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस मौके पर यूनियन ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी।

