अनवर कादरी को पुलिस ने हाईकोर्ट से किया गिरफ्तार

इंदौर [ NI 24 ] कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी को पुलिस ने आज हाई कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। अनवर कादरी पर लूट, हत्या, डकैती जैसे कई मामलों में रासुका लगाई गई थी। हाई कोर्ट के जज संजय कुमार सेठ ने एस पी को तलब कर कादरी को गिरफ्तार करने के आदेश दिये।

कोर्ट से बाहर लाते समय कादरी ने बताया कि वे लगातार पुलिस पास अपनी गिरफ्तारी देने थाने, एस पी आफिस और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे मगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने बताया कि इसके पीछे राजनैतिक षडयंत्र है जिसके कारण पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही थी।

वहीं अनवर कादरी के वकील सोहन लाल नागर का कहना है कि अनवर कादरी के खिलाफ पिछले 2 साल से गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही थी। अपनी गिरफ्तारी देने के लिए जिला कोर्ट में अर्जी लगाई थी जिसे हाई कोर्ट की डबल बैंच में भेज दिया गया बाद में अर्जी को संजय कुमार सेठ की सिंगल बैंच में भेजा गया। जिस पर न्यायाधीश संजय कुमार ने एस पी और कलेक्टर को तलब कर कादरी को गिरफ्तार करने के आदेश दिये।

वहीं इस मामले में कादरी के वकील द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए एस पी अनिल कुशवाह ने कहा कि अनवर कादरी अपनी गिरफ्तारी देने कभी उनके कार्यालय नहीं पहुंचा। कादरी को घर पर पुलिस कई दफा छापा मार चुकी है लेकिन कादरी पिछले 2 सालों से फरार था और पुलिस से बचता रहा। उन्होंने बताया कि न्यायाधींश महोदय के आदेश पर आज कोर्ट से अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट