नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] हाल ही में हुई राजधानी दिल्ली में एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ चलती बस में गैंगरेप की शर्मनाक घटना की पर दबंग सलमान खान ने भी दुख व्यक्त किया। और उनकी सलाह मानकर जेल में आरोपियों की पिटाई भी कर दी !
जीहाँ सलमान खान अपनी फिल्म दबंग2 के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आए हुए थे। तब एक पत्रकार ने उनसे इस घटना पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तब सलमान खान ने कहा ऐसी शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वाले को मौत की सजा़ दे देनी चाहिए। ये ही नहीं उन्होंने ये भी कह दिया कि “मुझे ऐसी घटनाओं से नफरत है। मेरे लिए ये तृतीय क्षेणी का अपराध है। मेरा मानना है कि बलात्कारी को जेल में मरते दम तक पीटना चाहिए।” बस क्या था आज खबर आ गई कि तिहाड़ जेल में कैदियों ने की इस घटना के आरोपी की पिटाई कर दी !
हम ये नहीं कहते कि सलमान के कहने पर ये हुआ है लेकिन इसे संयोग मात्र ही कह सकते हैं कि कल उन्होंने कहा और आज इस बात पर अमल करने की कोशिश करने की खबर आ गई !
हमारे सहयोगी अख़बार के सोजन्य से दुष्कर्म के एक आरोपी की तिहाड़ जेल में साथी कैदियों द्वारा पिटाई करने की खबर है। जेल प्रशासन ने उसे अलग सेल में भेज दिया। पीडि़त लड़की के दोस्त ने मुकेश नामक इस आरोपी की पहचान की थी।
गौरतलब है कि हॉस्पिटल क्रिटिकल हालत में एडमिट पीडिता के बारे में सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बीडी अथानी ने बताया, ‘लड़की के मुंह में ट्यूब लगी हुई है। उसकी आंतें निकाली जा चुकी हैं। वह मुंह से खाना नहीं खा पा रही है। ट्यूब की वजह से वह बोल भी नहीं पा रही है। वह इस वक्त आईसीयू में ही है। लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर उसे रखा गया है।’

