नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गुरुवार को कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो दुष्कर्म पीड़िता को इलाज के लिए विदेश ले जाया जा सकता है।
उन्होंने कहा, “उसकी हालत बहुत गंभीर है। उसके कई अंगों में गहरी चोट है। बेहतर इलाज के लिए अगर जरूरत हुई तो उसे विदेश ले जाने और उसकी जान बचाने में हम हिचकेंगे नहीं।”
उल्लेखनीय है कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे 23 वर्षीया पैरा-मेडिकल छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ दक्षिणी दिल्ली के मुनीरका में एक निजी बस में सवार हुई थी। बस में केवल छह लोग मौजूद थे, जिन्होंने छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे और उसके मित्र की बुरी तरह पिटाई की और महिपालपुर में दोनों को बस से फेंक दिया था।

