इंदौर [ NI 24 ] घर के सामने से सामान हटाने के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की एक पड़ोसी ने अपनी पत्नी के साथ मिलाकर पडोसी की पत्नी की पिटाई कर दी। जिस महिला के साथ मारपीट हुई है उसे हाल ही में डिलेवरी हुई है।
मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर एक्सटेंशन का है। यहा रहने वाले अखिलेश झा और उनके पडोसी महेन्द्र बर्दाले के बीच रात को विवाद हो गया था । दरअसल झा परिवार के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है । उनके घर के सामने ही निर्माण का सामान रखा हुआ है जिससे लोगो को निकलने में परेशानी होती है । रात को बर्दाले परिवार अपने वाहन निकाल रहा था तभी उन्होंने सडक पर रखे सामान को लेकर आपत्ति ली । इसी बात पर दोनों पक्षों के बिच विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की बर्दाले परिवार ने झा की पत्नी खुशबु के साथ मारपीट कर दी । खुशबु की माँ के अनुसार खुशबु ने हाल ही में ओपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया है मारपीट से उसकी हालत खराब हो गई ।
मामले में हीरा नगर पुलिस ने महेन्द्र बर्दाले और उसकी पत्नी सारिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है ।

