इंदौर [ NI 24 ] धार में महिला सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद इंदौर लौट रही लोकायुक्त टीम की कार मानपूर के पास दुघर्टनागस्त हो गई ढाबे से खाना खाने के बाद रवाना हुर्इ लोकायुक्त टीम की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी इस दुर्घटना में दो डीएसपी और तीन महिला कांसटेबल साहित दस लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए इंदौर के बाम्बे अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
धार से महिला सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद लोकायुकत टीम के वाहन को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसा मानपूर के समीप एक ढाबे के पास हुआ जब लोकायुक्त की टीम खाना खाकर लौट रही थी। तभी उनके वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी । कार में डी.एस.पी दौलतसिंह गुर्जर डीएसपी बी एस परिहार इस्पेक्टर प्रवीण त्रिपाठी सहित दस लोग बैठे थे । जिनमें इंसपेक्टर त्रिपाठी आरक्षक दिगंबर पाल और रामस्वरूप को आई सी यू में भर्ती किया गया है । गाड़ी में डीएसपी गुर्जर और परिहार सहित अन्य सात लोगों को भी मामूली चोटे आई है जिनमें तीन महिलाएं कांस्टेबल भी शामिल है।
सभी घायलों को उपचार के लिए बांबे अस्पताल में भर्ती किया है । घटना की जानकारी मिलने के बाद लोकायुक्त के वरिष्ठ अधिकारी भी घायलों का हाल जानने पहुंच गए थे।

