इंदौर [ NI 24 ] इंदौर स्थित होलकर वंश की प्राचीन कृष्ण पूरा छत्री पर श्रद्धा सुमन सेवा समिति ने 200 से अधिक ज्ञात अज्ञात देवंगतों का अस्थि विसर्जन यात्रा का आयोजन किया। शहर के शमशान घाटों से संग्रहित अस्थियों का विधि विधान से पूजन कर समिति इन अस्थियों को रेवा, सागर संगम में विसर्जित करेगी।
अस्थि विसर्जन यात्रा के इस आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष मोहनलाल सोनी ने बताया की पिछले 15 वर्षों से समिति इन ज्ञात अज्ञात देवंगतों की अस्थियाँ विसर्जन यात्रा का आयोजन कर रही है। यह आयोजन प्रत्येक 6 माह में किया जाता है। उन्होनें बताया की यह यात्रा कृष्ण पूरा छत्री पर पूजन पुष्पांजलि के साथ बस द्वारा शुरू होकर गुजरात के बाड़ोद पहुंचेगी। यहाँ नर्मदा रेवा संगम पर अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।

