इंदौर [ NI 24 ] मोटर सायकल सवार दो भाइयो को बेटमा के समीप एक अज्ञात वहान ने जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये । जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए एम्,वाय,अस्पताल लाया गया । जहा उपचार के दौरान एक की मौत हो गई । घटना गुरूवार रात की है । बेटमा खड़ी ग्राम निवासी सगे भाई माखन और गजराज दोनों खेत से घर लोट रहे थे । तभी एक अज्ञात वहान ने पीछे से टक्कर मार दी । हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया । दोनों घायलों को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए एम्,वाय,अस्पताल लाया गया । जहा उपचार के दौरान गजराज की मौत हो गई । बेटमा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।
मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन
इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

