इंदौर [ NI 24 ] ओरियंटल यूनिवर्सिटी की मान्यता को लेकर एन एस यु आई द्वारा किये गए हंगामे को लेकर ओरियंटल कोलेज प्रबंधन ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने विश्व विद्यालय की मान्यता नहीं होने की बात को नकारते हुए एन एस यु आई जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव और प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया।
ओरियंटल विश्व विद्यालय की मान्यता नहीं होने की बात पर एन एस यु आई के सदस्य और विश्व विद्यालय के छात्रों द्वारा पिछले दिनों से लगातार विश्व विद्यालय परिसर में की जा रही तोड़फोड़ और हंगामे को लेकर विश्व विद्यालय कुलाधिपति के.एल.ठकराल ने बताया की विश्व विद्यालय की मान्यता की सम्पूर्ण दस्तावेज एन एस यु आई के जिलाध्यक्ष को दिखा दिए गए थे जिसपर उन्होनें पुलिस के समक्ष अपनी संतुस्ठी भी जताई थी। मगर रविवार की रात 8 बजे एन एस यु आई जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष, के एल ठकराल के शालीमार टाउनशिप स्थित मकान नंबर बी 32 पर पहुंचे और हंगामे को रोकने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की। के.एल.ठकराल ने बात नहीं मानी जिसको लेकर हंगामा अभी भी जारी है। ठकराल ने बताया की विश्व विद्यालय प्रबंधन को छात्रों और एन एस यु आई द्वारा अपनी मांगों को लेकर कोई सुचना नहीं दी गई और अचानक परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
वहीँ एन एस यु आई प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने के . एल . ठकराल द्वारा लगाए गए आरोपों को चुनौती देते हुए साबित करने की बात कही है। विपिन वानखेड़े ने बताया की वे के.एल.ठकराल के घर विश्व विद्यालय की मान्यता से सम्बंधित दस्तावेज देखने के लिए गए थे। उन्होनें ठकराल से किसी भी तरह के पैसे की मांग नहीं की अगर के.एल.ठकराल लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर पाते है तो उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

