इंदौर [ NI 24 ] शहर में बाइक जलाने की वारदाते लगातार जारी है ! बीती रात सुतार गली में एक इमारत के बेस मेंट में खड़ी बाइक में शरारती तत्वों ने आग लगा दी !
आगजनी की घटना सुतार गली स्थित पैठ्नकर अपार्टमेन्ट में हुई ! इमारत के बेस मेंट में मलती में रहने वाले लोगो की गाडिया खड़ी थी देर रात यहा रहने वाले मोबाइल व्यवसाई मुकेश केकरे की गाडी में शरारती तत्वों ने आग लगा दी ! मौके पर कई और गाडिया भी खडी थी जो आग की चपेट में आ गई ! रहवासियों ने जब धुँआ उठते देखा तो आग बुझाई ! रहवासियों का आरोप है की क्षेत्र में गाड़ी जलाने की यह चोथी वारदात है ! लोगो की सतर्कता से वहा खड़ी बाकी गाडिया जलने से बच गई ! मामले में एम् जी रोड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है

