शहीदों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की चौथी बरसी पर शहीदों को याद किया गया। इस हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर इस हमले के शहीदों को नमन किया गया और उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों के दौरान शहीद सुरक्षा कर्मियों और मारे गए लोगों को संसद में भी श्रद्धांजलि दी गई। सदन की बैठक शुरु होने पर लोकसभा में अध्यक्ष मीरा कुमार व राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी ने मुंबई हमलों का जिक्र किया।

मीरा कुमार ने कहा कि सदन आतंकी हमले में शहीद जवानों और मारे गए लोगों एवं पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। मुंबई हमलों में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की प्रतिमा का बेंगलुरु में अनावरण किया गया। 26/11 की पूर्व संध्या पर ही राजधानी दिल्‍ली, मुंबई समेत देश भर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद कर दी गई।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट