इंदौर [ NI 24 ] रविवार को इंदौर वन विभाग की टीम ने धार के पास से एक अपराधी से तेंदुए के एक नन्हे शावक को अपने कब्जे में लिया है। नन्हा शावक फिलहाल 10 दिन का है और इसे इंदौर चिड़ियाघर में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है । वही पकडाये बदमाश से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है की वो इस नन्हे शावक को कहा से लाया है ।
इंदौर वन विभाग की टीम को मुखबिर से सुचना मिली थी की धार जिले के टांडा गाँव में ईदा उर्फ़ रुमाल नाम के युवक के पास एक तेंदुए का बच्चा है । सुचना मिलते ही इंदौर वन विभाग की टीम ने धार वन विभाग की टीम के साथ मिलकर इदा के घर दबिश दी तो टीम को यह से एक नन्हा शावक मिला ।
डॉक्टर की माने तो बच्चा 10 से 12 दिन का है। शावक को डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है । वही शावक के लिए हाल हे में एक बछड़े को जन्म देने वाली गाय का दूध मंगाया गया है। ताकि बच्चे को दुग्ध पिलाया जा सके । आरोपी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत कार्यवाई कर पूछताछ की जा रही है ।

