इंदौर [ NI 24 ] रविवार शाम एक महिला पुलिस को थाने के बहार बेहोशी की हालत में मिली । महिला ने अपने पति पर जहर पिलाने कर मारने का आरोप लगाया है । पुलिस ने महिला को उपचार के लिए एम् वाय अस्पताल में भर्ती करवाया है ।
घटना ग्वालटोली पुलिस स्टेशन के बहार की है । रविवार शाम पुलिस को सुचना मिली की थाने के पास एक महिला अचेत हालत में पड़ी है और उसके पास उसकी मासूम बेटियाँ रो रही है । सुचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुची और महिला को इलाज के लिए एम वाय अस्पताल में भिजवाया । महिला होश में आने पर अपना नाम ममता पति राजेश भार्गव बताया है । ममता ने पुलिस को बयान में कहा है की उसका पति राजेश उसे आए दिन मारता पीटता करता है ।
शनिवार रात राजेश शराब पीकर घर आया इस बात पर उसका राजेश से विवाद हो गया । जिसके बाद राजेश ने उसे कोल्डिंग में जहर मिलाकर पीला दिया । महिला सुबह अपने मायके जाने के लिए घर से निकली लेकिन ग्वालटोली के पास सडक पर गिर गई । ममता के साथ उसकी दोनों बेटीया भी थी फिलहाल ग्वालटोली पुलिस ममता के पति राजेश की तलाश कर रही है ।

