करवाचौथ : चाँद देखकर महिलाओं ने व्रत खोला

इंदौर [ NI 24 ] पति की लम्बी उम्र के लिए इंदौर में महिलाऔ ने करवाचौथ का व्रत रखा , चाँद  देखकर महिलाओं ने व्रत खोला और सुहाग  के लिए प्रार्थना की  | शहर में के विजय नगर क्षेत्र में  सामूहिक करवाचौथ उपवास का आयोजन हुआ , यहा सेकड़ो  महिलाओं ने चाँद देखकर एक साथ अपना उपवास खोला |

विजय नगर के ला ओमनी गार्डन में  इस सामूहिक करवाचौथ  का आयोजन गौड़ सनाड्य  ब्राह्मण समाज  द्वारा किया गया था | शाम होते ही महिलाए सज धज कर कार्यक्रम स्थल पर पहुची | दिन भर के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने यहा पहले चांद निकलने का इन्तजार किया , आसमान में जैसे ही चाँद ने अपनी दस्तक दी महिलाओं के चेहरे खिल उठे | महिलाओं ने पहले चाँद   को देखा फिर पति का चेहरा देखा | महिलाओं ने अपने पति की पूजा कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की ओर पैर पढ़ कर उनसे आशीर्वाद भी लिया |

उपवास करने वाली कई महिलाए तो बरसो से  व्रत रखती आ रही थी वही कई ने पहली बार ये उपवास किया था | महिलाओं के चेहरे पर इस मौके पर ख़ुशी देखी गई , महिलाओं ने कहा की जो पति उन्हें इस उम्र में मिला है वही आने वाले सात जन्म तक मिले | आधी रात तक त्योहारी उत्सव चलता रहा पूजा के साथ ही यहा गीत संगीत के कार्यक्रम भी चलते रहे !

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , विधायक रमेश मेंदोला सहित कई भाजपाई भी मौजूद  थे ! वही सामूहिक के साथ ही पुरे शहर में भी पर्व की धूम नजर आई ! हर घर में महिलाओं ने इस पर्व को मनाया और पूजा कर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना की !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट