विधायक की विशाल चुनरी यात्रा में नितिन गडकरी शामिल

इंदौर में देश  की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा निकाली गई ! दो किलोमीटर लम्बी चुनरी मा बिजासन को अर्पित की गई। चुनरी यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने किया । इस विशाल चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं !

काला धन वापस लाओ देश बचाओ के संकल्प को लेकर भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता के द्वारा विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई ! इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्रसिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और सांसद सुमित्रा महाजन की द्वारा इस विशाल चुनरी यात्रा का शुभारम्भ किया गया !

इंदौर या प्रदेश ही नहीं बल्कि देश  की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा में इंदौर के हजारों माता के भक्तों ने शिरकत की। महिलाएं माता की चुनरी को अपने हाथों पर लेकर चल रही थी। दो किलोमीटर लम्बी और लाखों सितारों से जड़ी चुनरी यात्रा का शुभारंभ होते ही पूरा चौराहा माता के जयकारों से गूंज उठा। चुनरी यात्रा में शामिल सभी भाजपा नेता एक वाहन पर सवार होकर चल रहे थे।

पिछले तीन वर्षों से भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता माँ शारदीय नवरात्रि के रविवार को विशाल चुनरी यात्रा निकाल रहे हैं। चुनरी यात्रा का उद्देश्य ना सिर्फ धार्मिक है बलिक देश की ज्वलंत समस्याओं का संकल्प भी इस यात्रा के दौरान लिया जाता है। पहली चुनरी यात्रा में जहां काश्मीर बचाओ का संकल्प लिया गया था वहीं दूसरी यात्रा में भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प लिया गया था । इस वर्ष काला धन वापस लाओ देश बचाओ संकल्प के साथ निकली यात्रा ने एक नया इतिहास बना डाला। यात्रा में एक लाख से अधिक भक्तों ने शिरकत  की।

इस चुनरी यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने यू.पी.ए. सरकार को घोटालेबाजों की सरकार बताते हुए कहा कि यदि विदेशो  में जमा कालाधन वापस आ जाए तो देश  में गाव, गरीब, मजदूर और किसानों का विकास तो होगा ही इसके साथ ही मंहगाई पर भी लगाम लग जाएगी।

बहरहाल, शक्ति की भक्ति में लीन भक्तों ने दो किलोमीटर लम्बी माँ की चुनरी को लेकर पांच किलोमीटर की पदयात्रा कर माँ बिजासन को पूर्ण भक्ति भाव के साथ चुनरी चढ़ाई ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट