इंदौर [ NI 24 ] चंद्रभागा क्षेत्र के लोगो ने अपने घरो की लाइट बंद होने पर सियागंज विधुत मंडल के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी । लोगो का कहना था कि वो कई दिनों से बिजली नहीं मिलने से परेशान है । हंगामा कर रहे लोग चंद्रभागा ओर महल कचहरी क्षेत्र के रहवासी है । इनका कहना है की क्षेत्र में कई दिनों से लाइट की समस्या से परेशान है । कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई ।
नाराज लोगो ने सियागंज विधुत मंडल के दफ्तर में पहुचकर तोड़फोड़ कर दी । रहवासियों के आक्रोश को देखते हुए विधुत मंडल ने तुरंत लाईट को सही किया । तब जाकर लोगो का गुस्सा शांत हुआ ।

