गरबो में अश्लीलता नहीं होने देगे : उषा ठाकुर

इंदौर [ NI 24 ] इंदौर शहर में नवरात्री के दोरान होने वालो गरबों में बढती फूहड़ता ओर अश्लीलता को दूर करने के लिए भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर ने कमर कस ली है । उनका कहना है की अब गरबो में अश्लीलता नहीं होने देगे । वही युवा इन सब बातो से दूर गरबो की तैयारी में लगे है । समग्र क्रांति चेतना मंच के कार्यकर्त्ता की बैठक में बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्त्ता अपने अंपने क्षेत्र में घूम कर गरबा पंडालो पर नजर रखेगे ! इस बार गरबो में अश्लीलता ओर फूहड़ता नहीं होने दी जाएगी । इसी लिए समग्र क्रांति चेतना मंच के कार्यकर्त्ता वार्ड स्तर पर मीटिंग लेकर तैयारी में जुटे है ।

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर का कहना है की आजकल गरबो का मतलब माँ की आराधना न होकर महज फूहड़ता ओर अश्लीलता हो गया है । गरबो में इस बार यदि कुछ भी अश्लील दिखा तो सहन नहीं किया जायेगा । वही उषा ठाकुर का कहना है की गरबों में दूसरे धर्मो के लोगो की संख्या भी बढती जा रही जो हाथो में नाडे बंधकर गरबा करते है । इसे लोगो को रोकने के लिए  आई डी कार्ड भी अनिवार्य किया जाये ।

उषा ठाकुर की इस चेतावनी के बाद अब गरबा आयोजक भी सतर्क हो गये है । वही कनकेश्वरी देवी गरबा मंडल में जहा पारंपरिक गरबा होता है । वहा के लोग खुश भी है की बढती फूहड़ता पर तो रोक लगना ही चाहिए । गरबा करने वाली लडकियों ने भी साफ़ किया है की वो सिर्फ पारम्परिक परिधानों में ही गरबा करेगी । अब देखना होगा की राज ठाकरे के तर्ज पर प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष की यहाँ पहल कितनी सार्थक होती है । लेकिन एक बात साफ़ है की उषा ठाकुर के इस अश्लीलता रोको अभियान की शहरभर में तरीफ जरुर हो रही है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट