इंदौर की क्राइम ब्रांच की टीम ने युनि ड्रग फैक्ट्री से अल्पाझोलम पाउडर चुराकर बेचने वाले दो बदमाश राजेश कुशवाह और नंदकिशोर सुनहरे को आठ किलो नशे के पाउडर के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। यह जानकारी क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रेसवार्ता में दी ! मुख्यालय एस.पी. डा. आशीष ने क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया था कि शहर में लूट और चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है और इन वारदातों को कम करने के लिए टीम गठित की गई थी।
टीम को मुखबीर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति लूट का माल बेचने के लिए शहर में घूम रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों बदमाशो ने बताया कि वह बाणगंगा स्थित युनि ड्रग फैक्ट्री में काम करते थे और यहां पर अल्पाझोलम केमिकल बनाया जाता है। यह केमिकल इतना खतरनाक है कि इसको सूंघने से तीन दिन तक नशा बना रहता है। नशे के आदि लोगों को फैक्ट्री से पाउडर चुराकर बेचा करते थे। दोनों बदमाशो ने अपने एक साथी रोहित चौहान के साथ योजना बनाई और फैक्ट्री से करीब दस किलो केमिकल चुरा लिया। केमिकल को राजेश ने अपने घर में छुपाकर रखा था। तीनों बदमाशो ने केमिकल चुराते समय फैक्ट्री के कर्मचारियों के ऊपर 315 बोर का कटटा अड़ाकर चुरा लिया था। पुलिस की इस कारवाई के बाद रोहित चौहान फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इसके अलावा पुलिस इन बदमाशो से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों बदमाशो की निशानदेही के आधार पर उनके घर से आठ किलो केमिकल बरामद किया है। इस प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डा. आशीष , क्राइम ब्रांच एडिशनल एस.पी. मनोज कुमार राय और सायबर सेल के डी.एस.पी. जितेन्द्र सिंह मौजूद थे। इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को एस.पी. ने सराहा।

