इंदौर [ NI 24 ] राऊ बायपास पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में 2 लोगो की मौत हो गयी जबकि 3 अन्य घायल हो गए, घायलों को 108 की मदद से एम.वाय. अस्पताल पहुँचाया गया है, घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है !
पिगडम्बर निवासी नरेन्द्र और विनोद अपने 3 अन्य साथियो के साथ पीथमपुर से इंदौर के विजय नगर के लिए टाटा 407 गाडी में सीमेंट के खम्भे लेकर निकले थे, राऊ बायपास के समीप पीछे से आ रहे एक अंध गति से डम्पर ने उनकी 407 को टक्कर मार दी जिसके कारण अनियंत्रित हुई 407 आगे खड़े रेती से भरे ट्रक में गुस गयी… हादसे में नरेंद्र और विनोद की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए, हादसे की सूचना पर राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए एम्.वाय. अस्पताल पहुँचाया जबकि मृतको को लोडिंग रिक्शा में डालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुँचाया गया…मोके से डम्पर चालक फरार हो गया..पुलिस ने डम्पर जप्त कर…आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है !

