इंदौर [ NI 24 ] बी आर टी एस पर रविवार रात फिर हादसा हुआ | नशे में धुत्त दो छात्र बाइक सहित रेलिंग में जा घुसे | दोनों छात्रो को गंभीर हालात में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया |
शहर में जब से बी आर टी एस का काम चल रहा है तब से ही हादसे भी हो रहे है | इन हादसों में कई लोग घायल हो चुके है वही कई की मौत हो चुकी है | रविवार रात नौलखा के पास बी आर टी एस की रेलिंग से अभिनव और अंकुर नामक छात्र टकरा गए | इंजीनियरिंग की पढाई करने वाल़े दोनों युवक नशे की हालत में एक बाइक पर अपने घर जा रहे थे | तभी रेलिंग से टकरा गए | हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल में भर्ती किया गया है | हादसे में घायल दोनों छात्रो कि हालत गंभीर बनी हुई है |

