इंदौर [ NI 24 ] अपने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने वाली एक गर्भवती महिला के साथ उसके सास ससुर और देवर ने मारपीट की है | मारपीट करने वाले आरोपी कल ही जेल से छूटे थे |
मामला एम् आई जी थाना क्षेत्र का है | अम्बेडकर नगर निवासी चित्रलेखा सोनोने के साथ उसके ससुर राजेन्द्र ,सास सुनीता, और देवर लक्की ने मारपीट की | सुनीता के मुताबिक़ उसने अपने पति हितेश के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है | हितेश फिलहाल जेल में है इसी बात से चित्रलेखा के ससुराल के लोग खफा है | मारपीट करने वाले सास ससुर और देवर कल ही जेल से छूटे थे |

