इंदौर [ NI 24 ] मंगलवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक मूकबधिर युवक कि मौत हो गई | मृतक मंदिर से घर जा रहा था | तभी एक कार ने उसे रौंद दिया | हादसे के बाद गुस्साई भीड़ में कार में तोड़फोड़ कर दी | हादसा इंदौर के एल आई जी तिराहे के पास हुआ |
अम्बेडकर नगर निवासी रामगोपाल कुशवाह मंदिर से अपने घर जा रहे थे | तभी एक नशे में धुत्त कार चालक जोरदार टक्कर मार दी | टक्कर के बाद वहा रामगोपाल के काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया | बाद में कार एक पेड़ से टकरा गई | हादसे के बाद कार चालक खुद ही अपनी गाड़ी में लेकर रामगोपाल को एम् वाय अस्पताल पहुचा लेकिन तब तक रामगोपाल की मौत हो चुकी थी | हादसे से गुस्साए लोगो ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी | एम् आई जी पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है |

