इंदौर [ NI 24 ] चोरो ने एक बार फिर अपने बुलंद हौसले दिखाते हुए पुलिस चोकी से चंद कदम दूर पर व्यस्ततम चौराहे पर दो मार्केटो की कई दुकानों के ताले चटका दिए, चोरी की इस हरकत ने पुलिस की रात्रि गश्त की एक बार फिर पोल खोलकर रख दी !
जवाहर मार्ग के सैफ़ी होटल चौराहे पर मदरसा दारुल उलूम की दो इमारते है, दोनों में कई दुकाने और ऑफिस है, आज सुबह जब एक दुकानदार दूकान पहुंचे तो उन्होंने अपनी और ५-६ अन्य दुकानों के ताले टूटे देखे… चोरो ने इलेक्ट्रोनिक पाइप की दूकान, पासपोर्ट एजेंट के ऑफिस, मोटर मेकेनिक और एक कीटनाशक बेचने वाले की दूकान के ताले चटकाकर नगद रुपये उड़कर ले गए… पास ही मदरसा का एक और मार्केट है वहा की भी दुकानों के चोरो ने ताले चटकाए वहा की एक दूकान से चोर चांदी की मूर्ती चुरू ले गए… मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गयी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है !

