इंदौर [ NI 24 ] क्राइम ब्रांच ने महू जेल पर हमला कर जितू ठाकूर नामक बदमाश की हत्या करने के मामले में दोषी कुख्यात आरोपी युवराज उस्ताद को चंदा वसूली की शिकायत के मामले में धामनोद से सेंधवा के बीच गिरफ्तार कर लिया है। गुंडा विरोधी अभियान में छोटी मछलियों को पकड़ रही पुलिस ने आज बड़ी मछली के रूप में युवराज उस्ताद को धर दबोचा !
गौतलब है कि युवराज उस्ताद परदेशीपुरा क्षेत्र का कुख्यात बदमाशा है। और पुलिस के गुंडा पकड़ो अभियान के शुरु होते ही…युवराज इंदौर छोड़ कर फरार हो चुका था। पुलिस को लम्बे समय से युवराज की तलाश थी…और पुलिस को भी युवराज के खिलाफ शिकायते मिल रही थी..क्राइम ब्रांच के मुताबिक युवराज महाराष्ट्र से इंदौर के व्यापारियो पर चंदा वसूली का दबाव बना रहा था। जिस पर क्राइम ब्रांच ने युवराज की घेरा बंदी कर धमनोद से सेंधवा के बीच इंदौर आ रहे युवराज को उसकी महिला मित्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवराज उस्ताद उद्योग मंत्री कैलश विजयवर्गीय गुट से भी खासा ताल्लुख रखता है।

