इंदौर [ NI 24 ] एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर घर जाते समय लड़खडाकर नाली में गिर गया, लोगो ने उसे नाली से निकाल कर उसे घर पहुँचाया और उसी हाल में सुला दिया लेकिन जब वह सुबह नहीं उठा तो परिजनों को उसकी मौत का पता चला !
मृतक रामगोपाल मालवीय शराब पीने का आदि था, पिछले 4 दिनों से वह लगातार शराब पी रहा था, लेकिन खाना नहीं खा रहा था, कल देर रात वह कही से शराब पीकर आया और घर के पास ही नाली में गिर पड़ा… यह देख वहा खड़े लोगो ने उसे नाली से बाहर निकला और घर पहुंचाया, गिरने की वजह से उसे हलकी चोटे आई थी, परिजनों ने उसे उसी हाल में उसे घर में सुला दिया… लेकिन वह सुबह नहीं उठा तो परिजनों को आशंका हुई और डॉ. को बुलाया गया, डॉ, ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया !
परिजनों ने पुलिस को बिना सुचना दिए उसके अंतिम संस्कार की तैयारी तक कर डाली थी…लेकिन जब पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो परदेशीपुरा पुलिस ने मोके पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्ट माटम के लिए एम्.वाय.अस्पताल भिजवाया !

