पुलिस ने नकली आयकर अधिकारी को पकड़ा…….

इंदौर [ NI 24 ] थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस ने आयकर विभाग के नाम से व्यापारियों से वसूली करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी आयकर विभाग का हवाला देकर इंदौर के व्यपारियो से लाखों रुपए की वसूली कर चुका है।

पुलिस की गिरफत में खड़ा यह शखस है मनोहर लाल जो अहमदाबाद का रहने वाला हे…मनोहर के दिल में लालच जागा और वह निकला पड़ा गुनाह के उस रास्ते पर जिसे कानून की किताब में जालसाज कहते है। मनोहर लाल ने आयकर अधिकार बन कर इंदौर के कासलीवाल को फोन लगाया और खुद को आयकर विभाग से बताया। मनोहर ने बताया कि आयकर विभाग इंदौर के अभय प्रशाल में एक आयोजन करवा रहा है.. और इसके एवज में मनोहर ने व्यापारी कासलीवाल को दस हजार रुपए के 30 टिकिट खरीदने का दबाव बनाया।

इस बात की शिकायत कासलीवाल ग्रुप के मनेजर ने इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाने में दर्ज करवाई। कासलीवाल ग्रुप की शिकायत पर पुलिस ने घेरा बंदी कर मनोहर को गिरफतार कर लिया।पुलिस द्‌वारा की गई पूछताछ में नकली आयकर विभाग के अधिकारी होना कबूल किया और उसने इंदौर के बाजार में दो लाख से ज्यादा के टिकिट बैच दिए है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मनोहर की इंदौर में पैरवी करने वाले गुर्गे और कोन कोन थे।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट