सरकार को गिराने का इरादा नहीं :गडकरी

मुंबई [ NI 24 ] भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने यहां दोहराया कि केंद्र सरकार को गिराने का पार्टी का कोई इरादा नहीं है और पार्टी इस मामले में नजर रखेगी और इंतजार करेगी। गडकरी ने कहा, ‘मैं सरकार की अस्थिरता के बारे में बात नहीं करना चाहता। उन्हें (कांग्रेस को) अपने गठबंधन सहयोगियों का ख्याल रखना चाहिए। हम सरकार को गिराना नहीं चाहते। हमने इंतजार करने और नजर रखने की नीति अपनाई है और हो रहे घटनाक्रमों पर नजर रख रहे हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने यहां एक समारोह में संवाददाताओं से कहा कि यूपीए को एकजुट रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। मध्यावधि चुनाव की संभावना की अटकलों पर सीधा जवाब नहीं देते हुए गडकरी ने कहा, ‘मैं ज्योतिषी नहीं जो मध्यावधि चुनावों की भविष्यवाणी करूं, पर यूपीए सरकार अपनी अहमियत खो चुकी है। सरकार चलाने के लिए दृष्टिकोण, निर्णय लेने का अधिकार और नेतृत्व क्षमता चाहिए जो उसमें नहीं है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट