इंदौर [ नि 24 ] राजेंद्र नागर पुलिस ने 10 जुलाई को हुई देवकन्या नामक महिला की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ! बताया जा रहा है कि एक हजार रूपए के विवाद में युवक ने गला रेतकर ह्त्या कर लाश क बायपास पर फेक दिया…पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया !
गौरतलब है कि 10 जुलाई को इंदौर के राजेंद्र नागर पुलिस को बायपास के पास से गला रेतकर हत्या की हुई एक महिला देवकन्या की लाश मिली थी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ह्त्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी……..पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन तमिलनाडु की मिली….तमिलनाडु पुलिस से संपर्क किया तो आरोपी का नाम प्रकाश पता चला पुलिस के पकड़ने के पहले ही आरोपी कोर्ट में पेश हो गया…तमिलनाडु पुलिस जब उसे लेकर इंदौर आ रही थी तब वह पुलिस को चकमा देकर आरोपी प्रकाश ट्रेन से भाग गया..उसके बाद इंदौर पुलिस ने उसे तमिलनाडु से पकड़ा !
बताया जा रहा हे की देवकन्या देहव्यापार से जुडी थी आरोपी प्रकाश इसे तीन हजार रूपए मेंगंगवाल बस स्टेंड की एक होटल में ले गया था जहा देवकन्या ने एक हजार रूपए और मांगे और इनका विवाद हो गया जिसके चलते प्रकाश ने महिला की गला रेतकर ह्त्या कर दी…..और आटो चालक की मदद से उसकी लाश बायपास पर फेक दी…पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हे आशंका हे की ह्त्या व् लाश ठिकाने लगाने में और भी लोग शामिल थे !

