इंदौर [ NI 24 ] प्रदेश के बहुचर्चित शेहला मसूद हत्याकांड में विधायक ध्रुवनारायण को क्लीन चिट मिलने के बाद उनका मामला खतरे में नजर आ रहा है ! इस मामले की जांच में सीबीआई के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लगने की खबर है ! इसके चलते ध्रुवनारायण की मुश्किलें और भी बढ सकती है ! सीबीआई 300 पन्नों की एडिशनल चार्ज शीट 17 अगस्त को पेश करेगी ! जाहिदा और अन्य आरोपियों को लेकर और दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है !
गौरतलब है कि जाहिदा और सबा फारुखी ने कई बार सीबीआई पर ध्रुवनारायण को बचाने का आरोप लगाया है ! सीबीआई ने कोर्ट में चालान तो पेश कर दिया है लेकिन उसमे विवेचना जारी है होने की बात बताई है !
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के आला अधिकारियों ने इस हत्याकांड से जुड़े मामलों में अपनी पड़ताल और तेज कर दी है ! नतीजतन उनके हाथ इस केश में और भी साक्ष्य लग गए है ! लगभग एक हजार दस्तावेजों का पुलिंदा 17 अगस्त को सीबीआई के विशेष जज अनुपम श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किये जाने की संभावनाए है ! दस्तावेजों में जाहिदा के इस हत्याकांड में जुड़े होने सम्बन्धी साक्ष्य होने का दावा किया जा रहा है ! जो 143 गवाह इस केस में है , उनकी संख्या बढ जायेगी ! आरोपी सबा की और से जमानत अर्जी लगी है ! 17 अगस्त को कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी ! 30 – 31 अगस्त से केस में ट्रायल शुरू हो रही है ! पहली गवाही शेहला के पिता सुलतान मसूद की होगी !
साकिब डेंजर इरफ़ान व ताबिश के वकील वाहिद खान ने बताया कि यह प्रकरण इंदौर के बजाय भोपाल में चलाने को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट इंदौर में वे रिविजन याचिका दायर करने जा रहे है !
कुछ दिनों बाद सीबीआई प्रकरण में जो फायनल रिपोर्ट पेश करेगी , उसमे बड़ा धामाका होने की संभावना है ! इस रिपोर्ट से विधायक ध्रुवनारायण की मुश्किलें और बढने की संभावना है ! कहा जा रहा है कि सीबीआई ने ऐसे कई दस्तावेज जुटा लिए है जिससे वह उन्हें भी हत्याकांड के घेरे में लाने की स्थिति में है ! इनमे मोबाइल कंपनियों के माध्यम से जुटाए काल डिटेल के रिकार्ड के साथ अन्य कई साक्ष्य भी है !

