इंदौर [ NI 24 ] गणेश चतुर्थि के उपलक्ष्य में इंदौर के प्रसिद्द खजराना गणेश मंदिर में दस कलाकारों ने कड़ी मेहनत से गणेश मंदिर के इतिहास में पहली बार अनाज बंगला सजाया गया है, इस अनाज बंगले में 18 क़िस्म के करीब 1200 किलो अनाज का उपयोग किया गया !
इंदौर के प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में पहली बार अनाज बंगला बनाया गया है जो मंदिर में आने वाले भक्तो को काफी लुभा रहा है.. दरअसल पिछले साल जब इंदौर में पानी की कमी हुई थी जिसको लेकर कुछ भक्तों ने अगली बार गणेश चतुर्थी पर अनाज बंगला बनाने का प्रण लिया था जो उन्होंने साकार भी कर दिखाया.. इस मनमोहक गणेश अनाज महल को देखने के लिए काफी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है !
अनाज बंगला बनाने वाले हर्ष नेमा और कल्लू ने गत वर्ष प्रण लिया था खजराना गणेश मंदिर को अनाज से सजाने का और उन्होंने इसे कर दिखाया ! वहीँ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों ने बताया की हमने पहली बार मंदिर की ऐसी सजावट देखी है जो उम्मीद से कहीं ज्यादा सुन्दर और मनमोहक है,, दर्शनार्थियों ने बताया की हमने खजराना गणेश मंदिर के इतिहास में पहली बार ऐसी अनाज की सजावट देखी !
मंदिर के पुजारी श्री जय देव भट्ट ने बताया की यह अनाज बंगला अपने आप में अनूठा है, और हर साल गणेश चतुर्थी पर अलग अलग प्रकार के श्रृंगार करते आये है, जो की केवल इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में ही देखने को मिलता है.. इस अजान बंगले में उपयोग किया 1200 किलो अनाज बाद में प्रशाद के रूप में वितरित किया जायेगा !

