महंगाई ने ली दो लोगों की जान

नई दिल्‍ली [ इंटरनेट डेस्क ]  देश में बढती हुई महंगाई और बेरोजगारी जानलेवा होती जा रही है। सरकार भले ही देश की अर्थव्‍यवस्‍था में जान फूंकने का दावा कर रही है लेकिन महंगाई और बेरोजगारी से तंग आकर लोग मौत को गले लगा रहे है !  इसी के चलते दो लोगों की खुदकुशी का मामला सामने आया हैं।

पहली घटना राजधानी दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद की है, जहां लोनी इलाके में रहने वाले एक एक शख्‍स ने महंगाई के चलते खुदकुशी कर ली। 25 साल के भारत तोमर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि महंगाई से परेशान होकर वह फांसी पर झूलने जा रहा है। युवक का शव उस फैक्‍ट्री में दोपहर सीलिंग फैन पर झूलता मिला जिसमें वह काम करता था। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने लिखा है, ‘मैं भारत अपने होशोहवास में यह चिट्ठी लिख रहा हूं। अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं। मेरे पास न ही अच्‍छी नौकरी और ऊपर से महंगाई से जीना मुश्किल हो गया है। मुझे इसका अफसोस है कि मैं अपने घरवालों के लिए कुछ नहीं कर सका, इसलिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं।’ पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही है।

वहीं मुंबई में बेरोजगारी से परेशान एक युवती ने खुदकुशी कर ली है। 27 साल की रुपाली अंधारे दक्षिण मुंबई के फ्री प्रेस जर्नल रोड स्थित मनोरा एमएलए हॉस्‍टल में रहती थी। कैफे परेड पुलिस के मुताबिक शनिवार रात उसने इस हॉस्‍टल के कमरा नंबर बी26 में फांसी लगा ली। रुपाली एनसीपी विधायक बबनराव शिंदे के पीए दिलीप धाईगुडे की भांजी है। वह अपने मामा के साथ ही एमएलए हॉस्‍टल में रहती थी। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है लेकिन उसके मामा का कहना है कि एमए, बीएड की डिग्री के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली थी जिससे वह तनाव में रहती थी।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट